<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 16, 2026

ट्रेन में छूटा यात्री का कीमती सामान जीआरपी ने लौटाया, पुलिस की ईमानदारी की हुई सराहना

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी मदद के लिए तत्पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मनकापुर ने सराहनीय कार्य करते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। ट्रेन में छूटे यात्री के बैग और गेहूं के बोरे को बरामद कर पुलिस टीम ने सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीआरपी चौकी मनकापुर थाना गोंडा की पुलिस टीम ट्रेन संख्या 64220 अयोध्या-मनकापुर मेमो पैसेंजर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बैग और गेहूं का बोरा लावारिस हालत में मिला। पुलिसकर्मियों ने आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन सामान के स्वामी का पता नहीं चल सका। इसके बाद बैग को चौकी पर लाकर उसकी नियमानुसार जांच की गई। बैग में मोबाइल फोन, चेकबुक सहित करीब 10 हजार रुपये मूल्य का कीमती सामान रखा हुआ था।

कुछ समय बाद बैग में मौजूद मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपनी पहचान चंद्रलाल मौर्य के रूप में बताते हुए ट्रेन में सामान छूट जाने की जानकारी दी। इसके बाद उनके पुत्र रवि मौर्य जीआरपी चौकी मनकापुर पहुंचे। पुलिस टीम ने आवश्यक सत्यापन के बाद बैग और उसमें रखा पूरा सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया।

खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर चंद्रलाल मौर्य के परिजनों ने जीआरपी टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी ने एक बार फिर साबित किया कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनकी संपत्ति की हिफाजत भी रेलवे पुलिस की प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages