<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 23, 2026

पुलिस झंडा दिवस पर बस्ती पुलिस ने फहराया ध्वज, जवानों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ


बस्ती। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने पुलिस ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ध्वज को सलामी दी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस आचार संहिता एवं संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के गौरव, सम्मान और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। यह दिवस पुलिसकर्मियों को अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से उच्च मनोबल के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सिपाही एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages