<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 16, 2026

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना बाल दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


बस्ती।
राजन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिग्विजय नारायण चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता की शानदार झलक देखने को मिली।

मुख्य अतिथि दिग्विजय नारायण चौबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के सपनों के विद्यालय को नमन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखकर मन गदगद है। विद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को भी नई ऊंचाइयां प्रदान की जाएं।

समारोह में विद्यालय के चारों हाउसों के बीच स्टॉल एवं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ग्रीन हाउस ने प्रथम, येलो हाउस ने द्वितीय, रेड हाउस ने तृतीय तथा ब्लू हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया। ग्रीन हाउस द्वितीय, रेड हाउस तृतीय और येलो हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की नवाचार क्षमता, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता देखने को मिली, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में उनकी कला, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता हाउसों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने, उनके सपनों को प्रोत्साहित करने और संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की शैक्षिक परिकल्पना को आगे बढ़ाने का यादगार अवसर बना।

No comments:

Post a Comment

Pages