बस्ती। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने गोरखपुर क्षेत्र में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत बस्ती के मोहम्मद अरशद अंसारी को क्षेत्रीय मंत्री तथा मोबीन अली को क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
मोहम्मद अरशद अंसारी वर्तमान में बस्ती अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मोबीन अली को सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति पर दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
दोनों नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनस उस्मानी, प्रदेश महामंत्री खुर्शीद अंसारी, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नेहा खातून और क्षेत्रीय अध्यक्ष इस्माइल फारूकी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment