<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 27, 2026

आपदा प्रबंधन में बस्ती के नवाचार प्रस्तावों की सराहना


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए), लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में बस्ती के जिला आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने जनपद का प्रतिनिधित्व किया। कार्यशाला में बस्ती की आपदा प्रबंधन तैयारियों और नवाचार संबंधी सुझावों को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहा।

कार्यशाला का शुभारंभ राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू., एच. भास्कर यशोद (आईएएस) तथा उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला के दौरान रंजीत रंजन ने बस्ती जनपद में आपदा प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें बाढ़, लू सहित अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों, पूर्व चेतावनी प्रणाली, सामुदायिक सहभागिता, प्रशिक्षण, मॉक एक्सरसाइज और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।

उन्होंने आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, समावेशी और जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से तीन अभिनव प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए, जिन्हें अधिकारियों ने सकारात्मक रूप से लिया।

कार्यशाला में बस्ती को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं परमाणु आपदा (सीबीआरएन) प्रबंधन तथा अस्पतालों की आपदा सुरक्षा एवं तैयारी के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला का उद्देश्य जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों की क्षमता बढ़ाने के साथ आपदा जोखिम कम करना और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages