वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
रुधौली (बस्ती)। कायस्थ परिवार मुड़ियार की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की सामूहिक पूजा एवं कलम पूजन का भव्य आयोजन किया गया। बस्ती विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, एकता और कल्याण की कामना की।
सामूहिक कलम पूजन के माध्यम से ज्ञान, शिक्षा, लेखनी और संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी आस्था, ज्ञान और लेखनी के आराध्य हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक परंपरा के निर्वहन के साथ समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना है। डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि कलम ज्ञान, विवेक और सकारात्मक विचारों का प्रतीक है। भगवान चित्रगुप्त जी के आदर्शों को आत्मसात कर सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए।
धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव और रितेश श्रीवास्तव हीरू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक आयोजन समाज को एकजुट करने और अपनी संस्कृति एवं संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में राकेश श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, दिक्षान्त नवीन, पवन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment