<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 16, 2026

रेलकर्मियों के 25 बच्चों को मिली छात्रवृत्ति, 57 महिला कर्मचारियों को भेंट की गई थर्मल बोतल


लखनऊ।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लखनऊ मंडल के ग्रुप 'सी' एवं ग्रुप 'डी' कर्मचारियों के उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे 25 आश्रित बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की। वहीं, लखनऊ परिक्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 57 ग्रुप 'डी' महिला रेलकर्मियों को उपहार स्वरूप थर्मल बोतल भेंट की।

यह कार्यक्रम 14 नवंबर को ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान, पूर्वोत्तर रेलवे में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रत्येक विद्यार्थी को 18 हजार रुपये की दर से कुल 4.50 लाख रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई। महाप्रबंधक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेलकर्मियों के परिवारों का कल्याण और उनके बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना रेलवे की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।

महिला रेलकर्मियों को थर्मल बोतल प्रदान करते हुए महाप्रबंधक ने रेलवे के संचालन एवं विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों की सुविधा, कल्याण एवं प्रोत्साहन के लिए इस तरह की पहल सराहनीय है।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित मंडल के अन्य शाखा अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त कर्मचारी यूनियनों एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रेल प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य रेलकर्मियों के परिवारों को शैक्षिक प्रोत्साहन देने के साथ ही महिला रेलकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और रेलवे में उनके योगदान को सराहना है।

No comments:

Post a Comment

Pages