<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 17, 2026

21 नवंबर को बस्ती न्यायालय में लगेगी विशेष लोक अदालत, एनआई एक्ट के मामलों का होगा निस्तारण


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती की ओर से आगामी 21 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों के साथ ही न्यायालयों में लंबित वादों का भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की कि वे विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Pages