<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 14, 2026

कलवारी थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे 15 मामले, 13 राजस्व से संबंधित


कलवारी, बस्ती।
कलवारी थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार न्यायिक अभय पाल और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 15 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें 13 मामले राजस्व विभाग तथा दो मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं हल्का सिपाही सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages