<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 23, 2026

समाजसेवी की पहल से दूर हुई वर्षों पुरानी समस्या, बैरिहवा मार्ग पर जलभराव से मिली राहत


बस्ती। जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में किए गए प्रयास के बाद नगर पालिका क्षेत्र के टीवी टावर से बैरिहवा मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या दूर हो गई है। पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी रहती थी, जिससे स्थानीय नागरिकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी रंजीत श्रीवास्तव ने पहल करते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को लिखित पत्र सौंपा था। उन्होंने अधिकारियों से पाइपलाइन लीकेज को ठीक कराकर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने का अनुरोध किया था। इसके बाद लीकेज की समस्या दूर कर दी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

इस मार्ग से सावित्री विद्या विहार, आकाश पब्लिक स्कूल सहित आसपास के विद्यालयों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को अब जलभराव के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन प्रभावित होता था, वहीं बच्चों को भी विद्यालय आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि बैरिहवा वार्ड की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि वार्ड के नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने समस्या के समाधान में सहयोग करने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास क्षेत्रवासियों के लिए राहत का माध्यम बना है।

No comments:

Post a Comment

Pages