<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर संगोष्ठी, सामाजिक सहभागिता पर दिया जोर


बस्ती। प्रभावती पल्टूराम मानव सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से एनएच-27 स्थित फ्रेश फूड किंग रेस्टोरेंट, रजौली, संसारीपुर में जन सरोकारों के विभिन्न पहलुओं पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही संगोष्ठी में सामने आए विचारों और निष्कर्षों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष कृष्णावती, संरक्षक डॉ. सीएम पटेल और सदस्य इंद्रावती प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। किलकारी हॉस्पिटल के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ तथा ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. सीएम पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया।

संगोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न जनहितकारी विषयों पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने सामाजिक सहभागिता, आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में सभी ने जन सरोकारों से जुड़े विषयों पर मिलकर काम करने की भावना को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

इस अवसर पर इंजीनियर चंद्रशेखर वर्मा, समाजसेवी संजय चौधरी, बसंत चौधरी, सुखराम पटेल, इंजीनियर केएम पटेल, डॉ. नीतू वर्मा, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. जेके कटियार, डॉ. संजय कुमार, लकी चौधरी, सत्य चौधरी, संजना, सीमा, निशा, अर्चना, रिया पटेल और समाजसेवी रामपाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages