वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर अंकित शुक्ल को समाजवादी युवजन सभा का बस्ती जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। इस संबंध में समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने 19 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया।
मनोनयन पत्र के अनुसार, अंकित शुक्ल ग्राम गोयरी, पोस्ट पोखरनी, जनपद बस्ती के निवासी हैं। उन्हें जिले में समाजवादी युवजन सभा को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाजवादी युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने उम्मीद जताई है कि अंकित शुक्ल के प्रयासों से जिले में समाजवादी युवजन सभा से बड़ी संख्या में युवा जुड़ेंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि पार्टी संविधान के अनुसार जिला कमेटी गठित कर अनुमोदन के लिए 15 दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए। साथ ही, कमेटी में नामित किए जाने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों के सक्रिय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता होने को सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अंकित शुक्ल को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से जिले में समाजवादी युवजन सभा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

No comments:
Post a Comment