<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 23, 2026

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के पांच मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में खजनी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता, निवासी कनैचा, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ खजनी थाने में धोखाधड़ी से संबंधित पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना खजनी में वर्ष 2024 में पांच अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था।

धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक खजनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल राजू यादव, विवेक धुरिया और मोहम्मद गुलजार शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 419 और 420 के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages