<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 26, 2026

गोरखपुर में 27 नवंबर से सजेगा 24वां अखिल भारतीय विज्ञान मेला, तैयारियों को लेकर हुई बैठक


गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 27 से 29 नवंबर 2026 तक सरस्वती शिशु मंदिर (10+2), पक्कीबाग में 24वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिसर में योजना बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं के दायित्वों और कार्यक्रमों के समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कान्हेरे ने कार्यकर्ताओं एवं आचार्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजन की सफलता के लिए सुनियोजित तैयारी, आपसी समन्वय, समयबद्ध कार्य और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि विज्ञान मेले का आयोजन व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने बैठक में शामिल वरिष्ठ पदाधिकारियों, अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र, सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक नागेंद्र पांडेय, प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति राम सिंह, प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति जियालाल, गोरखपुर के संभाग निरीक्षक अजय दुबे और बलिया के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे सहित प्रांत एवं संभाग स्तर के अनेक विज्ञान विशेषज्ञ आचार्य उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने विज्ञान मेले की गतिविधियों के संचालन और आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

- विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा मंच

24वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन और प्रयोगात्मक ज्ञान को प्रोत्साहित करना है। बैठक में तय कार्ययोजना के माध्यम से आयोजन की तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया। यह विज्ञान मेला विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages