<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 27, 2026

1.2 किलो गांजा के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। कप्तानगंज थाना पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी के आरोप में दो अंतरजनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गढ़हा गौतम अंडरपास के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक झोले के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अतुल पाठक (54) पुत्र स्व. राधिका प्रसाद पाठक तथा अविनाश मिश्रा उर्फ चुन्नू ज्योतिष (55) पुत्र स्व. शेषनाथ मिश्रा, दोनों निवासी ग्राम डुहवा मिश्र, थाना छावनी, बस्ती बताया। पुलिस ने दोनों को दोपहर करीब 1:40 बजे हिरासत में लिया। बरामदगी के आधार पर थाना कप्तानगंज में मु.अ.सं. 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages