वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा के निर्देशन में रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में एक दिवसीय होम्योपैथी मेडिकल कैंप, एलोपैथिक मेडिकल कैंप एवं वामा वेलनेस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी लाइन कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं प्रभारी वामा सारथी सुभाष प्रजापति की मौजूदगी में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन, बस्ती और आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग, पाचन संबंधी समस्याओं और तनाव जनित विकारों की जांच कर उपचार संबंधी परामर्श दिया। एलोपैथिक चिकित्सकों ने शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा आई ड्रॉप, जलने, कटने और सामान्य बीमारियों की निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।
चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों की कठिन ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या को देखते हुए संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। वामा सारथी की ओर से कहा गया कि संगठन पुलिस परिवारों के कल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया।

No comments:
Post a Comment