<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

मिशन शक्ति टीम की पहल से बिखरा परिवार फिर जुड़ा, पति-पत्नी में हुआ सुलह


बस्ती। जनपद के थाना कलवारी क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र टीम ने एक सराहनीय पहल करते हुए पारिवारिक विवाद से अलग रह रहे पति-पत्नी के एक जोड़े को आपसी समझाइश के बाद पुनः मिलाया।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मिशन शक्ति केंद्र टीम के उपनिरीक्षक विजयी यादव, कांस्टेबल दुर्गेश यादव एवं महिला कांस्टेबल पूजा सिंह द्वारा दोनों पक्षों को काउंसलिंग कर समझाया गया।
समझाइश के बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया और खुशी-खुशी अपने घर वापस लौट गए। इस पहल से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages