<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

50% अनुदान पर खरीफ-2026 के लिए प्रमाणित बीज उपलब्ध, 31 मई तक आवेदन की अपील


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ-2026 के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने की व्यापक योजना तैयार की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 1,99,910 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने राजकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि सभी विक्रय केंद्रों पर 31 मई तक अनिवार्य रूप से बीज उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि किसानों को समय पर बुवाई में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे शीघ्र ही कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर आवेदन करें।
बैठक में बताया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 75,429 कुंतल बीज विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि 2,636 कुंतल बीजों का वितरण किसानों को किया जा चुका है। धान के लिए निर्धारित 80,000 कुंतल लक्ष्य के मुकाबले 64,228 कुंतल बीज उपलब्ध हो चुके हैं, जिसमें सर्वाधिक वितरण भी धान का ही रहा है।
इसके अलावा दलहन एवं तिलहन फसलों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसमें मूंगफली, उर्द, अरहर, मूंग, तिल और सोयाबीन के बीज शामिल हैं। वहीं मोटे अनाज (श्री अन्न) जैसे बाजरा, रागी सहित अन्य फसलों के बीजों का भी वितरण किया जा रहा है।
यह योजना कृषि विभाग के साथ-साथ सहकारिता, आईएफएफडीसी, एचआईएल और बीबीएसएसएल के सहयोग से संचालित की जा रही है। विभागीय स्तर पर 1,89,990 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बीज निगम के प्रबंध निदेशक टी.एम. त्रिपाठी एवं अपर निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र  अनिल पाठक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages