लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां—इंडियनऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल—वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। राज्य में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी रिटेल आउटलेट्स पर वितरण सुचारू रूप से चल रहा है।
तेल कंपनियों के व्यापक आपूर्ति नेटवर्क के तहत टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जरूरत के अनुसार निरंतर पुनःपूर्ति की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं की मांग बिना किसी बाधा के पूरी हो रही है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रदेश भर में सामान्य बनी हुई है। तेल विपणन कंपनियां मिलकर लॉजिस्टिक्स, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रही हैं।
अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से खरीदारी करें। साथ ही, ईंधन उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए केवल अधिकृत और आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

No comments:
Post a Comment