<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सीसी टीमों की गोष्ठी आयोजित


बस्ती। प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा जनपद के सभी थानों पर गठित सी0सी0 टीम के सदस्यों के साथ पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
यह गोष्ठी पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी द्वारा सभी सी0सी0 टीम सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान डीजी परिपत्र संख्या 42/2025 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। सभी टीम प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Pages