<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

एमसीयू के अभिषेक पाण्डेय ने बनाया मोबाइल एप ‘मास्टर प्रिंटपैक’

देश का पहला विशिष्ट शैक्षणिक प्रिंटिंग और पैकेजिंग ऐप


भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी (NMT) विभाग ने एक और शैक्षणिक उपलब्धि अपने नाम की है। विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक पाण्डेय द्वारा इन-हाउस विकसित विशेष शैक्षणिक मोबाइल एप्लिकेशन ‘मास्टर प्रिंटपैक’ (Master Printpack) आधिकारिक रूप से गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन, कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी तथा विभागाध्यक्ष डॉ. पी. शशिकला के मार्गदर्शन में तैयार इस ऐप को इंटरनेशनल एज रेटिंग कोएलिशन (IARC) द्वारा भी प्रमाणित किया गया है।

यह मोबाइल एप्लिकेशन प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्मार्ट पैकेजिंग और सस्टेनेबल इंक टेस्टिंग जैसे विषयों से जुड़े विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए एक व्यापक शैक्षणिक एवं बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। ऐप में 401 विशेषज्ञ-क्यूरेटेड एमसीक्यू शामिल किए गए हैं, जो प्रिंटिंग तकनीक, स्पेक्ट्रोडेन्सिटोमेट्री, पैकेजिंग रीडिजाइन तथा औद्योगिक मानकों पर आधारित हैं। यह डेटाबेस रैंडम शफलिंग लॉजिक के साथ संचालित होता है।

ऐप की एक प्रमुख विशेषता इसका लाइव ग्लोबल लीडरबोर्ड है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी रीयल-टाइम में अपनी तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे। साथ ही सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की ईमेल आईडी को पूरी तरह सुरक्षित रखने तथा केवल डिस्प्ले नेम दिखाने की आधुनिक व्यवस्था “Hermetic Data Seal” के माध्यम से की गई है। ऐप के सतत संचालन और भविष्य के तकनीकी उन्नयन के लिए इसमें गूगल एडमॉब (AdMob) इंटीग्रेशन भी जोड़ा गया है।

‘मास्टर प्रिंटपैक’ को प्ले स्टोर पर जारी करने से पहले लगभग 90 दिनों तक विकसित किया गया। इसके अतिरिक्त न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग के बी.टेक प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग के 27 छात्र-छात्राओं तथा विभागीय फैकल्टी टीम द्वारा 14 दिनों तक क्लोज्ड टेस्टिंग ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा किया गया। परीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर ऐप के यूजर इंटरफेस (UI) और प्राइवेसी फीचर्स को और अधिक बेहतर बनाया गया।

वर्तमान में गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग से जुड़े अधिकांश ऐप केवल औद्योगिक प्रदर्शनियों या सामान्य जानकारी तक सीमित हैं, जबकि ‘मास्टर प्रिंटपैक’ देश का पहला ऐसा शैक्षणिक एवं मूल्यांकन आधारित ऐप है, जिसमें स्पेक्ट्रोडेन्सिटोमेट्री, सस्टेनेबल इंक टेस्टिंग और आधुनिक पैकेजिंग डिजाइन जैसे जटिल विषयों पर आधारित प्रश्नों का विस्तृत डेटाबेस तथा छात्रों की रीयल-टाइम रैंकिंग के लिए लाइव लीडरबोर्ड की व्यवस्था उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages