<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 2, 2026

विवाहिता ने एसपी से किया अवैध विवाह रोकवाने की मांग

बस्ती । पहली पत्नी से बिना विवाह विच्छेद के  पति द्वारा आगामी 4 मई को  दूसरा विवाह करने के तैयारी का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर दूसरा विवाह रूकवाने की मांग किया है।


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की शेखपुरा निवासिनी खुशबू पत्नी मंगल कुमार ने उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में कहा है कि उसका विवाह पिता  राकेश कुमार निवासी पड़री थाना रूधौली द्वारा विगत 3 जून 2019 को  धूमधाम से मंगल कुमार के साथ हुआ था। उसका पति मंगल कुमार आये दिन पत्नी खुशबू को मारता पीटता था। आये दिन उत्पीड़न के कारण खुशबू अपने पिता के पास रह रही है। उसने अपने पति मंगलकुमार, देवर वृजेश कुमार के विरूद्ध वाल्टरगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है और प्रकरण परिवार न्यायालय में लम्बित है। उसका पति बिना विवाह विच्छेद के आगामी 4 मई को लालगंज थाना क्षेत्र के खदरा में घनश्याम की पुत्री रेखा से दूसरा विवाह करने जा रहा है। पत्र में खुशबू ने कहा है कि इस शादी को रेखा की माता प्रभावती देवी, पिता घनश्याम, मौसी रंगीता, बहन सीमा जबरिया विवाह करा रहे हैं। उसने मांग किया है कि बिना विवाह विच्छेद के मंगल कुमार की शादी अवैध है। इसे तत्काल प्रभाव से रोकवाया जाय और दोषियों के विरूद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उसे न्याय दिलाया जाय। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages