<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 30, 2026

बीज दुकानों पर छापेमारी, 19 बीज और 3 कीटनाशक नमूने जांच के लिए भेजे गए


संत कबीर नगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के तहसील हैसर बाजार क्षेत्र में बीज की दुकानों पर औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बीजों की गुणवत्ता नियंत्रण, कालाबाजारी की रोकथाम तथा नकली बीजों के व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान लगभग 10 बीज दुकानों की जांच की गई। संदिग्धता की स्थिति में कुल 19 बीज नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। इनमें 15 नमूने धान, 2 नमूने मक्का तथा 2 नमूने सूडान घास चरी के बीज के शामिल हैं। साथ ही शक्ति बीज भंडार को अभिलेख अपूर्ण पाए जाने एवं साथी पोर्टल पर पंजीकरण न कराने के कारण नोटिस जारी किया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट में कोई नमूना अमानक पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध बीज नियंत्रण आदेश के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिन प्रमुख दुकानों की जांच की गई उनमें कसौधन कृषि सेवा केंद्र बन्डा बाजार, विशाल खाद भंडार बन्डा बाजार, किसान बीज भंडार सोनाड़ी, यादव बीज भंडार हैसर, मोनू बीज भंडार हैसर, दयाराम कृषि बीज भंडार हैसर, शक्ति बीज भंडार हैसर, एग्री जंक्शन सोनडी हैसर, राजकीय बीज भंडार नाथनगर तथा राजकीय बीज भंडार हैसर बाजार शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि बीजों के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं के भी तीन नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। वर्तमान में जनपद में खरीफ सीजन के लिए बीज एवं कीटनाशक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages