<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 29, 2026

उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में उठे मुद्दे


बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन का मण्डलीय अधिवेशन विकास भवन सभागार में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक विकास कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन की समस्याओं पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला और एकजुटता पर जोर दिया। दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी अर्जुन पटेल की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्व सम्मत से रमेश चन्द्र कन्नौजिया संरक्षक, विजेन्द्र कुमार यादव मण्डल अध्यक्ष, हेमन्त प्रताप सिंह महामंत्री, अरविन्द झां उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गौतम कोषाध्यक्ष घोषित किये गये। इसी कड़ी में बस्ती जिला इकाई से विजय वर्मा अध्यक्ष, नीरज कन्नौजिया महामंत्री, सिद्धार्थनगर से अमरीश कुमार यादव  अध्यक्ष, रामजी गौतम महामंत्री, संतकबीर नगर से रामसजीवन पाण्डेय अध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री चुने गये।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक विकास कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये कहा कि संघ की अपनी विशेष शक्ति होती है। एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होते हैं। उन्होने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
मण्डलीय अधिवेशन में मुख्य रूप से सुनील कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार यादव, विनोद मिश्र, धर्मराज यादव, राजीव लोचन पाठक, विनोद, रामसजीवन पाण्डेय के साथ ही उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन के अनेक सदस्य, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages