बस्ती। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय पर बुधवार को पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. फजील खान की देख-रेख में सर्वसम्मति से विमल कुमार आनन्द को अध्यक्ष, विजय कुमार को उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार को मंत्री, भानू प्रताप सिंह को संयुक्त मंत्री, रामेन्द्र जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा शिवदास को लेखा सम्प्रेक्षक निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव से पूर्व आयोजित अधिवेशन को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधारपाल ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश के कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं तथा उनकी जायज मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अध्यक्षता कर रहे रणजीत उपाध्याय ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता पर जोर दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विमल कुमार आनन्द ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही अधिकारियों से वार्ता की जाएगी तथा वेतन विसंगति के मुद्दे को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों की जनपद स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
अधिवेशन में राम सुभाष चौधरी, रजत सिंह, विनोद कुमार मिश्र, राम प्रसाद चौधरी, दिनेश चन्द्र, महेन्द्र कुमार, सुशील शुक्ल, संजय कुमार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, नुरूल हुदा, धर्मेन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, आशुतोष सिंह, अतुल पाण्डेय, अबरार अहमद अंसारी, दिनेश कुमार, गौरव सिंह, रजत सोनकर, अभिषेक कुमार, अरुण शुक्ल, अविनाश कुमार सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment