<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान का शुभारम्भ, जागरूकता रैली निकाली गई



बस्ती। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने बुधवार को भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।

बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार एक जानलेवा बीमारी है, जो समय पर इलाज न मिलने पर शारीरिक एवं मानसिक विकलांगता का कारण भी बन सकती है। ऐसे में बुखार होने पर मरीज को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर बुखार के उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने गांव, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखार मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इसके लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। शौचालय का नियमित उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित हो तो उसके परिजनों को सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए जागरूक करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश चौबे, जिला समन्वयक सचिन चौरसिया सहित अन्य चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages