<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

नेपाल में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि


काठमांडू। नेपाल में पेट्रोल 31 रुपए, डीजल 54 रुपए और एलपी गैस सिलिंडर में 296 रुपए की भारी बढ़ोत्तरी। ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध के साथ खाड़ी देशों की वर्तमान हालात का हवाला देते हुए नेपाल मे पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में भारी वृद्धि की घोषणा की गई है।
नेपाल आयल निगम की रविवार देव रात तक चली बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया। निगम के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और आपूर्ति प्रबंधन में आ रही चुनौतियों के कारण यह निर्णय लिया गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से ही लागू कर दी गई है।
नए मूल्य समायोजन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 31 रुपये प्रति लीटर, डीजल में 54 रुपये प्रति लीटर तथा एलपीजी गैस में 296 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। मूल्य वृद्धि के बाद अब पेट्रोल की कीमत 188 रुपये प्रति लीटर, डीजल की कीमत 196 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी गैस का मूल्य 2,126 रुपये प्रति सिलेंडर तय किया गया है।
निगम ने कहा है कि हाल के समय में मध्यपूर्व और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि नेपाल जैसे पेट्रोलियम उत्पादन न करने वाले देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मूल्य वृद्धि का सीधा असर पड़ता है। इससे पहले भी वैश्विक परिस्थितियों के कारण आपूर्ति प्रणाली प्रभावित हुई थी और निगम को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को भुगतान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
निगम ने मौजूदा समय में भी नेपाल को निरंतर पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति जारी रखने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का आभार व्यक्त किया है। नेपाल ऑयल निगम ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में यह समायोजन किया गया है ताकि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages