<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 15, 2026

गायत्री शक्तिपीठ में पुष्प वर्षा के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं।

गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु-गायत्री वंदना के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजमाता बस्ती आसमा सिंह उपस्थित रहीं। उनका स्वागत महिला मंडल की अध्यक्षा पूजा सिंह ने माल्यार्पण कर किया, जबकि महिला संयोजिका प्रतिभा सिंह ने उन्हें गायत्री मंत्र की चादर उढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि आसमा सिंह ने अपने संबोधन में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान शक्तिपीठ के पुजारी स्वामी दयाल और श्याम पांडेय ने उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की। संस्थापक ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन राम प्रसाद त्रिपाठी ने करते हुए पर्व की प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सर्वेश श्रीवास्तव, के.के. पांडेय, श्याम पांडेय, स्वामी दयाल, वंदना पांडेय, पुष्पा सिंह, अनुजा सिंह, लता सिंह, विनिता सिंह, नीलम सिंह, गुड्डन पांडेय, कविता, किरण, नीतू, अभिसारिका, सरिता, सत्यभामा, निरूपमा, अनीता पाल, आभा सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बस्ती बीना सिंह, नीतू देवी, ममता रानी श्रीवास्तव, तारा पांडेय, नीलम मिश्रा, प्रभा शुक्ला सहित शक्तिपीठ के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages