<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 3, 2026

भरवलिया खुर्द में श्रद्धा व उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

                  
             इमेज (भरवलिया खुर्द में होलिका दहन)

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जनपद के बेलहर क्षेत्र अंतर्गत बेलवा सेंगर स्थित भरवलिया खुर्द गांव में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। गांव में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

होलिका दहन के अवसर पर ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कृष्ण सिंह, प्रिंस, नरसिंह चौधरी, शीतल चौधरी, रुद्र प्रताप सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

गांव में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम ग्रामीण एकता और पारंपरिक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता नजर आया।

https://www.facebook.com/share/v/1CXyLP2Gqa/

वीडियो देखने के लिए ऊपर दिए लिंक को क्लिक करे और ओपेन करें।। ☝️☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages