<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 16, 2026

दही का सेवन करने से कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा


दही खाने के फायदेरूदही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। रोजाना सिर्फ 1 कटोरी दही का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकता है। हालांकि दही से पूरा फायदा पाने के लिए इसे सही समय और सही तरीके से खाना भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 कटोरी दही खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं और इसे कब व कैसे खाना ज्यादा लाभकारी होता है।
- सुबह नाश्ते में दही खाने के फायदे
नाश्ते में दही खाना आज की नहीं, बल्कि सालों पुरानी परंपरा रही है। आयुर्वेद में भी सुबह दही का सेवन फायदेमंद माना गया है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम और प्रोटीन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर को दिनभर के लिए ऊर्जा भी देते हैं।
- नाश्ते में दही खाने के फायदे
विटामिन सी से भरपूर है दही : नाश्ते में दही खाना इम्यूनिटी बढ़ाने वाला होता है। ऐसा इसलिए कि दही में विटामिन सी होता है जो कि आपके इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है और आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। ये असल में बैक्टीरिया और वायरस के कारण होने वाली कई बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये मौसमी बीमारियो जैसे फ्लू आदि से भी बचाव में मददगार है
पीएच बैलेंस करने में है मददगार : दही की खास बात ये है कि इसमें लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होता है जो कि माइक्रोबियल संतुलन को सही करता है। दही में एंटीऑक्सीडेंट और प्रोबायोटिक सामग्री के कारण माइक्रोबियल संतुलन में सुधार लाता है। ये पाचन में सहायता करता है साथ ही शरीर का पीएच बैलेंस करने में मददगार है।
हाई बीपी में दही : हाई बीपी के मरीजों के लिए दही का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, दही में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि बीपी कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इसकी एक खास बात ये है कि ब्लड सेल्स को अंदर से ठंडा करता है और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages