<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 11, 2026

एन एच 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक घायल


कन्नौज। कन्नौज के एन एच 34 पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तो वही ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार भी घायल हो गया । मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एन एच 34 का है । जहां तेज रफ्तार चल रहा है ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद बाइक से सवार सड़क पर जा गिरे । इस बीच ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद तो वहीं छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला अमित की मौके पर ही मौत हो गई । वही ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चला रहा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कन्नौज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एनएच-34 पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास का है।
दरअसल कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस दर्दनाक हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद के साथ ही छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages