<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 3, 2026

कृष्णानगर में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, 13 वर्षीय बालक की गोली लगने से मौत


लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई एक्सीडेंटल फायरिंग ने खुशियों को मातम में बदल दिया। खेल-खेल में चली गोली 13 वर्षीय उनैज को लग गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, शाम करीब 6:40 बजे घटना की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि उनैज (13 वर्ष) पुत्र जमीर, निवासी बेहसा सरोजनीनगर, अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ एक मित्र के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। पार्टी के दौरान किसी तरह हथियार चल गया और गोली उनैज को जा लगी।
परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के शव को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोकबंधु अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल तीनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
घटना में प्रयुक्त शस्त्र को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसके लाइसेंस व स्वामित्व की जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages