लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रथम और द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
प्रथम चरण में 2.74 करोड़ से अधिक इज्जत घर-व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हुआ और प्रदेश को 100 प्रतिशत खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) राज्य घोषित किया जा चुका है।
वहीं द्वितीय चरण में 95,767 गांवों ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों के साथ स्वयं को ओडीएफ प्लस घोषित किया है, जबकि 94,723 से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है।
- स्वच्छता मिशन में यूपी ने कर दिया कमाल
पंचायती राज विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक शौचालय निर्माण करने वाला राज्य बना है। मिशन के द्वितीय चरण के तहत 57,25,291 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 59,165 सामुदायिक शौचालय भी बनाए गए हैं।
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ग्रामीण स्वच्छता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। शौचालय निर्माण के साथ उनके नियमित उपयोग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment