अयोध्या। सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अश्लील पोस्ट किए जाने के मामले में थाना कोतवाली अयोध्या में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु अयोध्या के एक धर्मगुरु महंत रामदास जी महाराज प्रार्थना पत्र दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे प्रार्थी ने अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक खोला, जहां आरोप है कि विपक्षी संजय जिद्दी (फेसबुक आईडी संचालक) द्वारा एक आपत्तिजनक एवं अश्लील पोस्ट प्रकाशित की गई थी। उक्त पोस्ट पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद माननीय अखिलेश यादव तथा उनकी पत्नी सांसद श्रीमती डिंपल यादव की पुत्री के संदर्भ में बताई गई है।
प्रार्थी का आरोप है कि इस प्रकार की पोस्ट भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट के अंतर्गत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है तथा इससे संबंधित जनप्रतिनिधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
इस संबंध में प्रार्थी महंत रामदास चेला स्वर्गीय विजयराम दास, निवासी संत तुलसीदास घाट, करतलिया बाबा आश्रम, थाना कोतवाली अयोध्या, जनपद अयोध्या द्वारा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment