<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 3, 2026

डा. वी.के. वर्मा ने वियतनाम में प्रस्तुत किया ‘पैरालाइसिस’ पर शोध पत्र


बस्ती। जिला चिकित्सालय में आयुष चिकित्साधिकारी होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित होम्योपैथ के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में लकवा ‘पैरालाइसिस’ पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। कहा कि होम्योपैथ में इस रोग के उपचार की पूरी व्यवस्था है। यह ऐसी पद्धति है जिसमें रोग का पूरी तरह से निवारण होता है।
होम्योपैथ के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन से वापस आने के बाद यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से डा. वर्मा ने बताया कि होम्योपैथ भारत की तरह वियतनाम में भी लोकप्रिय चिकित्सा पद्धति है। होम्योपैथ के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनियां के विभिन्न हिस्सों से 400 से अधिक चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।
ज्ञात रहे कि डा. वी.के. वर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिये भारत के साथ ही नेपाल, श्रीलंका, दुबई, लंदन, कजाकिस्तान, थाईलण्ड आदि देशों में भी सम्मानित किया जा चुका है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages