नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मुलाकात की और भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना की।
जयशंकर ने मुलाकात के बाद 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत की राजकीय यात्रा पर आये ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके गर्मजोशी भरे विचारों और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बैठक से द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति मिलेगी।’
राष्ट्रपति दा सिल्वा अपने अब तक के सबसे बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आये हैं। इसमें 11 कैबिनेट मंत्री, 300 से अधिक कारोबारी और विभिन्न कंपनियों के 50 मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं, जो व्यापार वाताओं में भाग लेंगे।
No comments:
Post a Comment