<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 26, 2026

नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक में 12 करोड के विकास कार्यों का रखा गया प्रस्ताव


बस्ती। गुरूवार को नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की बजट पर चर्चा के साथ ही खेल का मैदान, पार्क, मार्केट, सड़क, नाली, विवाह घर आदि के लिये लगभग 12 करोड़ रूपये  का प्रस्ताव रखा गया।
अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि गनेशपुर की जनता से जो वायदे किये गये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में सभी वार्ड में पेयजल की व्यवस्था हेतु आरओ एवं नई टंकी का निर्माण किया जाने,  निकाय की आय हेतु तालाब नीलामी, दुकान लाइसेंस, भवन मानचित्र हाउस टैक्स आदि से धन अर्जित किए जाने पर चर्चा की गई।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव आये हैं उसे धन प्राप्त होते ही पूरा कराया जायेगा।
बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हा प्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूक, सुमन, गणेश कुमार, शिव नरायन, दुर्गेश, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार आदि ने अपने-अपने वार्डाे की समस्याओं को रखा और विकास कार्य कराने पर जोर दिया। बोर्ड की बैठक सम्पन्न कराने में दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं, विकास, सूरज, सुधीर आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages