<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 27, 2026

संतुलित आहार व विहार से होता है मंगल : डॉ. वी के श्रीवास्तव

- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार में मनाया गया 'विश्व मंगल दिवस'



बस्ती। विश्व आयुर्वेद परिषद ने सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार में 'विश्व मंगल दिवस' का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बस्ती परिषद के अध्यक्ष डॉ. वी के श्रीवास्तव और बस्ती-संतकबीरनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जगदीश यादव ने संयुक्त रूप् से भगवान धन्वंतरि का पूजन कर किया। उसके बाद वक्ताओं ने ऋतु के अनुसार आहार-विहार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मुख्य अतिथि डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन व भ्रमण दोनों आवश्यक हैं। इससे शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। कहा कि संतुलित आहार व विहार से हमेशा मंगल ही होता है। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. आशुतोषचंद, डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डॉ. सौरभ, डॉ. अरुण, डॉ. आशिम, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. शबनम, डॉ. अर्चना, डॉ. दीपिका, डॉ. पूजा वर्मा, डॉ. अपर्णा अग्रवाल, अर्चना श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, सौरभ बोस, निरंकुश शुक्ला, विष्णु देव मिश्रा, चीफ फार्मासिस्ट राम प्रकाश सिंह, दया शंकर मिश्र, सरिता, आशीष, राम रोहित, गंगोली राम, उमेश व त्रिलोकी समेत बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages