<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 22, 2026

‘‘डल प्दकपंए डल टवजम’’ की तैयारी बैठक श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में हुआ सम्पन्न


बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘‘डल प्दकपंए डल टवजम’’ जिसकी तैयारी बैठक कलेक्टेªट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होने कहा कि जनपद एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जाय। इस अवसर पर प्रत्येक बूथ पर तथा विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आये मतदाताओं द्वारा शपथ ली जानी है।
उन्होने यह भी बताया कि वरिष्ठ नागरिको, दिव्यांगजन, ट्रांसजेण्डर तथा अन्य वर्गाे के मतदाताओं को आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाये। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि इस आयोजन में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल-कालेजो में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, आनलाइन प्रतियोगिता गतिविधियों आदि का आयोजन किया जाय तथा विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाय। उन्होने यह भी कहा कि मतदाता दिवस समारोह में नये मतदाताओ को फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाय। प्रत्येक कालेज में एक कक्ष को वोटर रजिस्टेªशन कक्ष के रूप में स्थापित किया जाय।  
उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सर्वाेत्तम कार्य करने वाले बीएलओ को जनपद स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाय। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, एसडीएम राजेश यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य व प्राचार्या उपस्थित रहें।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages