<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस पर शिशु मंदिर पक्कीबाग में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन का हुआ आयोजन


गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदरणीय रमेश जी, प्रान्त प्रचारक गोरक्ष प्रान्त ने कहा कि भारत का उत्थान तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि अपनों के साथ, अपनों के लिए जीने की भावना से ही राष्ट्र सशक्त बनता है। पूर्व छात्र विद्यालय की अमूल्य पूंजी हैं, जो शिक्षा व संस्कारों के बल पर राष्ट्र सेवा में कार्यरत हैं।
विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं महापौर गोरखपुर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिशु मंदिर की शिक्षा मशीनी मानव नहीं, बल्कि विवेकानंद जैसे राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार करती है। उन्होंने कहा कि युवा होना आयु से नहीं, बल्कि विचारों से होता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पूर्व छात्र डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि शिशु मंदिर से मिले संस्कारों ने उनके जीवन को दिशा दी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. महेंद्र अग्रवाल, प्रांत संघचालक आरएसएस गोरक्ष प्रांत ने भारतीय शिक्षा पद्धति अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर कई पूर्व छात्रों को ‘पूर्व छात्र रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व व वर्तमान छात्रों की सहभागिता रही।

No comments:

Post a Comment

Pages