<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 4, 2025

ऑनलाइन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसपी ने पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय को किया सम्मानित


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीआरओ/मीडिया सेल प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय को साईट्रेन पोर्टल एवं आई.गाट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल चार प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने दुर्गेश पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

एसपी संदीप कुमार मीना ने उनके समर्पण, तकनीकी दक्षता एवं विभागीय कार्य में नवीनता लाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों द्वारा निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कार्य कौशल में सुधार लाना एक सराहनीय पहल है, जिससे पुलिसिंग में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिसकर्मियों को भी ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया, ताकि आधुनिक तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवा प्रदान की जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages