गोरखपुर। आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत के आर्थिक और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। जिसका लक्ष्य स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, नवाचार को प्रोत्साहन देना और भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। यह अभियान स्थानीय उत्पादों और कारीगरों पर गर्व करने की भावना पैदा करता है, जिससे देश आत्मनिर्भरता, समृद्धि और स्वाभिमान की ओर बढ़ता है। स्वदेशी अपनाने की पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। भारत अब किसी देश पर निर्भर नहीं रहेगा।
आज सर्किट हाउस गोरखपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सर्किट हॉउस तारामंडल में पत्रकारों से बातचीत करते क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान आर्थिक स्वावलंबन की पहल नहीं बल्कि देश के स्वाभिमान का हिस्सा भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। भारत अब किसी देश पर निर्भर नहीं रहेगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक बृहद कार्ययोजना तैयार किया गया है। इस क्रम में प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर की कार्यशालाएं सम्पन्न हो चुकी है। युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
कॉलेज स्तर पर स्वदेशी संकल्प सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। स्वदेशी मेला लगाई जाएगी। मण्डल स्तर पर युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment