बस्ती। यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ‘यू.डब्लू.पी.ए.’ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा ने प्रेम शंकर उर्फ पी.एस. पाठक को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। पी.एस. पाठक ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका पूरी निष्ठा से पालन करने के साथ ही फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिये रचनात्मक संघर्ष और तेज किया जायेगा।
प्रेम शंकर उर्फ पी.एस. पाठक को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर प्रदीप कुमार शुक्ल, मुनीत त्यागी, अमर दीप सिंह, सज्जन कुमार गौड़, इन्द्रजीत सिंह, देवनाथ पाठक, रवि वर्मा, सुशील मिश्रा, अमित त्रिपाठी, नीलू पाठक, विजय शर्मा, विवेक शुक्ल लवकुश त्रिपाठी, धर्मवीर चौधरी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment