<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 23, 2025

मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे सुधीर सिंह, फूल मालाओं के साथ हुआ स्वागत


बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना की अनुशंसा पर सुधीर सिंह को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा है। बस्ती जनपद के धौरहरा पिपरा गौतम निवासी सुधीर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर विश्व हिन्दू महासंघ में प्रसन्नता है। शनिवार को महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में जिला अस्पताल के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर सुधीर सिंह का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। अखिलेश सिंह ने कहा कि सुधीर सिंह के प्रदेश मंत्री बनने से महासंघ को और मजबूती मिली है।
प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर सुधीर सिंह ने स्वागत के बाद कहा कि महासंघ ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका निष्ठा से पालन किया जायेगा। सुधीर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर कुलदीप मिश्रा, अर्पण श्रीवास्तव , सौरभ चतुर्वेदी , महेंद्र सिंह , लालू यादव, वीरेंद्र कुमार, चंद्रमौलि त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, उज्जवल सिंह, देवनारायण यादव, घनश्याम तिवारी और भुसावल तिवारी, विजय मौर्य, उज्जवल सिंह अनुज दुबे, हरि ओम, देवेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, सोनू सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages