बस्ती। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में स्टेशनरी भत्ता 6 रूपये से बढाकर 500 रूपये प्रति माह किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और जिला मंत्री धीरेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक को वरासत, आई.जी.आर.एस. के प्रिन्ट निकालने, नोटिस, नजरी नक्शा आदि कार्याे के लिये प्रति माह केवल 6 रूपये प्राप्त होता था जो बहुत कम था। निजी वेतन से खर्च करना पड़ता था। अब इसे 500 रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है। यह निर्णय सराहनीय है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यभान वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव, उप मंत्री उमापति यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री नन्दलाल के साथ ही शिवमूरत प्रसाद, त्रिलोचन कुमार पाण्डेय, गोमती प्रसाद पाण्डेय के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment