<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 18, 2025

इंजीनियर एसोसिएशन ने डीएम रविन्द्र कुमार ‘द्वितीय’ को प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त करने की किया माँग

बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेश इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक सर्किट हाउस में हुई जिसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में अशोक कुमार वर्मा अध्यक्ष, दिनेश कुमार सचिव, अंकुर वर्मा  उपाध्यक्ष, अजय कुमार कोषाध्यक्ष, क्षितिज कुमार पाण्डेय प्रचार सचिव बनाये गये।

इसी कड़ी में इंजीनियर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में आजमगढ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ‘द्वितीय’ द्वारा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता अरूण सचदेवा के साथ अभद्रता गालिया देने, जान से मारने की नीयत से डण्डे से मारने की कड़े शव्दों में निन्दा करते हुये धरना दिया। मांग किया कि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ‘द्वितीय’ को प्रशासनिक सेवा से बर्खास्त करते हुये मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने धरने के बाद जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
बैठक, धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजय शुक्ल, अवधेश कुमार, आनन्द कुमार, दिनेश कुमार, शेषनाथ सिंह, पंकज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश यादव, शिव कुमार, गजानन्द यादव, नरेन्द्र कुमार, विजय कुमार आर्य, ब्रम्हकुमार द्विवेदी, दिनेश, शिव कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद, सुरेन्द्र मोहन, सत्येन्द्र कुमार गौतम के साथ ही एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी, अभियन्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages