गोरखपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। राप्ती तट राजघाट सहारा पर अंतिम संस्कार हुआ।
महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, सांसद रवि किशन, प्रदेश मंत्री अरुण सक्सेना, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल, हिमाचल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, रमेश सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जितांशु सिंह आशु, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन, रणजीत राय बड़े,चिरंजीवी चौरसिया, मनीष दीक्षित, गोविंद नारायण शुक्ला, दुर्गेश बजाज,ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, वीरेंद्र पांडेय, पदमा गुप्ता, अनुपमा पाण्डेय, रंजूला रावत, मनोज अग्रहरि, अवधेश अग्रहरी, गौरव तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ नवीन पाण्डेय बच्चा, अष्टभुजा शुक्ला,दयाकृष्ण गुप्ता,शिवम पाण्डेय,अशोक गुप्ता, विनोद पाण्डेय, अनूप अग्रवाल, राकेश सिंह पहलवान, देवेन्द्र पाल, अरूण सक्सेना, अमिताभ त्रिपाठी अटल,मण्डल अध्यक्षगण, पार्षदगण व भाजपा नेताओं, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवारजनों से फोन पर बात कर जतायी शोक़ संवेदना
महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरभाष पर उनके छोटे भाई से बात चीत कर ढांढस बंधाया और शोक़ संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी महानगर अध्यक्ष स्व देवेश श्रीवास्तव के आवास पर पहुचकर सर्वप्रथम भाजपा का झंडा समर्पित कर शोक संवेदना की ।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना जताते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का असामयिक निधन पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। देवेश जी आजीवन भाजपा के समर्पित व कर्मशील कार्यकर्ता रहे। इस नाते पूरा पार्टी परिवार शोकाकुल है। पूरी भाजपा इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि देवेश जी जैसे कार्यकर्ता की भरपाई संभव नहीं है। उनकी कर्मठता पार्टी के लिए ऊर्जा का काम करेगी। हम उनके परिवार के साथ हैं और हर दुख के समय संबल बने रहेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि असामयिक निधन पार्टी की भारी क्षति । इस अप्रत्याशित घटना से मन मर्माहत है। देवेश जी मेरे अनुज के समान थे उनका जाना मेरे लिए पार्टी के साथ-साथ व्यक्तिगत क्षति भी है ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें ।
No comments:
Post a Comment