<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 18, 2025

जिला अस्पताल में 60 लोगों का हुआ ब्लड ग्रुपिंग, हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जांच

बस्ती। बुधवार को जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में  ब्लड ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन के निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 लोगों का ब्लड ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन चेक हुआ। शिविर में आये लोगों को स्वैक्षिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।


यह जानकारी देते हुये आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के डा. दीपक श्रीवास्तव, डा. सरिता , अंजू सिंह, कीर्ति आनन्द, कामिनी सिंह, अनुराधा सिंह आदि ने  शिविर के संचालन में योगदान दिया। डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि ग्रुपिंग और हीमोग्लोबिन की जांच से लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी मिल जाती है जो भविष्य के लिये उपयोगी होता है।
आयुष विंग के डा. जुनेद अहमद, डा. सतीश चौधरी, मुनिदेव, रामजीत, विकास, राजन, मनीष, अभिषेक शुक्ल,  आशीष, शिल्पी, अनुपम, रामरक्षा पाल, मोहन, मुलायम सिंह, वंदना, शशिकान्त शुक्ल, प्रतिभा शुक्ला आदि ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिये प्रेरित किया।  

No comments:

Post a Comment

Pages