गोरखपुर। गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष स्मृति शेष श्रद्धेय स्व.देवेश श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए आज बर्ड घाट स्थित रामलीला मैदान पर श्रद्धांजलि सभा गीता नगर मंडल द्वारा आयोजित की गई । इस दौरान भाजपा के नेताओं ने स्वर्गीय देवेश श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता नगर मंडल मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, भोला अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही,मदन अग्रहरी, रत्नेश,रुपेश गुप्ता, अजय जायसवाल, लालू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गीता नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के अन्त में सभी ने 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
No comments:
Post a Comment