<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 21, 2025

अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण - रमापति राम


गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, महान वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित "महानगर संगोष्ठी" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।

पुण्यशलोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशाताबदी स्मृति अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी कार्यक्रम बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर शताब्दी अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी। अध्यक्षता व विषय प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने व संचालन ओम प्रकाश शर्मा ने किया। 

उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर एक अद्वितीय व्यक्तित्व की धनी महिला थी जिन्होंने अपने शासनकाल में मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को एक नई दिशा दिखाई उनकी न्यायप्रियता प्रशासनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुता ने उन्हें एक आदर्श शासक बनाया।

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक की गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर हम उनके इन्हीं गुणों को अपने जीवन में उतार कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु एक नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। 

आज की युवा पीढ़ी को पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सके। 

पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन शौर्य, साधना, सेवा समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण हैं। उनकी अद्वितीय शासन कला, समाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। हम उनके महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव,पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, महामंत्री अच्युतानंद शाही, उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, वीरेंद्र पांडेय, दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, शशिकांत सिंह, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, शिवम पाण्डेय, श्वेता श्रीवास्तव,अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता, रंजूला रावत, अनुपमा पाण्डेय,महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण व कार्यकर्ता  सहित अन्य लोग  संगोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages